जालंधर ब्रीज: नशे विरुद्ध चलाई गए अभियान में एक और सफलता हासिल करते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से नशा तस्कर को गिरफ़्तार करके 5840 (कमर्शियल कुआंटिटी) गोलियाँ बरामद की गई हैं।
इस सम्बन्धित और ज्यादा जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर जालंधर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वरुण मलिक निवासी लाडोवाली रोड जो कि दिलकुशा मार्केट में मलिक मैडीकल स्टोर चलाता है की तरफ से बड़ी मात्रा में नशे को स्टोर किया गया है।
स.भुल्लर ने कहा कि पुलिस टीम जिसमें ड्रग इंस्पैक्टर अनुपम कालिया शामिल थे की तरफ से दुकान पर छापा मारा गया और बारीकी के साथ इसकी जांच की गई।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जांच दौरान पुलिस पार्टी की तरफ से 5840 ट्रामाडोल की गोलियाँ दुकान में से बरामद की गई और इस उपरांत वरुण मलिक को गिरफ़्तार किया गया। उन्होनें बताया कि मलिक ने खुलासा किया है कि उसने जल्दी पैसे कमाने की लालसा में इस तरह की गतिविधियों को अपनाया । उन्होनें बताया कि उसके पिता भी फगवाड़ा में दवाओं का कारोबार करते हैं।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इस केस से जुड़े दूसरे लोगों से आगे की पूछताछ की जा रही है।

More Stories
पंजाब सरकार द्वारा 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहारी सीजन का तोहफा; भगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया
डॉ. बलजीत कौर: वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान वृद्धावस्था पेंशन के लिए अब तक 2,147 करोड़ रुपये जारी; राज्य के 24 लाख से अधिक बुजुर्गों को मिल रहा लाभ
पंजाब पुलिस ने किशोरियों के लिए सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान की शुरुआत की