जालंधर ब्रीज: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक 22 वर्षीय युवा के कत्ल के मामले को दो दिनों के मे सुलझाते हुए इस अपराध में शामिल तीनों ही आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है, जिनकी पहचान उमेश (44), गणेश राम (40) और गुलशन (24) के तौर पर हुई है, जो कि छत्तीसगढ़ के रहने वाले है।
इस बारे में और ज्यादा जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मृतक धर्मवीर प्रसाद और आरोपी गणेश राम की बेटी एक दूसरे को पसंद करते थे, जो कि आरोपी गणेश राम को मंज़ूर नहीं था। उन्होनें आगे बताया कि गणेश राम अपनी लड़की का विवाह 24 वर्षीय गुलशन से करवाना चाहता था, जो लड़की को पसंद करता था और इस प्रेम प्रसंग के कारण अपराध को अंजाम दिया गया और गणेश राम, गुलशन ने अपने चाचे उमेश के साथ मिल कर गाँव रेड़ू, पठानकोट चौक स्थित निर्माण अधीन इमारत में धर्मवीर प्रसाद की हत्या कर दी।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि तीनों ही आरोपियों ने मृतक के चेहरे पर गंभीर चोटों मारी, और उसकी जान चली गई । उन्होनें बताया कि तीनों ही आरोपियो को गिरफ़्तार कर लिया गया है और अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद कर अदालत से पुलिस रिमांड की माँग की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जांच पूरी की जाएगी और निर्धारित समय में आरोपियों ख़िलाफ़ चार्जशीट अदालत में पेश की जाएगी।

More Stories
इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स की पंचकूला शाखा का उद्घाटन
पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर स्थित आईसीएआर-सीआईपीएफईटी के केवीके फाजिल्का में एकीकृत कीट प्रबंधन पर पांच दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का उद्घाटन
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे