जालंधर ब्रीज: कमिश्नरेट पुलिस ने आज वारदात के 24 घंटों में ही दो आरोपियों की पहचान करके सोडल रोड स्थित किरयाना स्टोर के मालिक सचिन जैन की हत्या के मामले को सुलझाने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। दोनों आरोपियों की पहचान अरशप्रीत सिंह उर्फ वडडा प्रीत निवासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर और आदमपुर थाने के गाँव हरीपुर के रहने वाले दीपक के तौर पर हुई है।
इस बारे में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर पुलिस गुरमीत सिंह ने बताया कि जानकारी अनुसार दोनों आरोपियों ने किरयाना स्टोर के मालिक सचिन से कुछ पैसे छीनने के इरादे से उससे हाथापाई की, जहाँ एक आरोपी ने सचिन जैन पर गोली चला दी। उन्होनें बताया कि घटना के बाद मामले को सुलझाने और दोषी व्यक्तियों की पहचान के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया और 24 घंटों में दोनों आरोपियों की पहचान कर दोनों को नामज़द किया गया है।

डी.सी.पी. ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, क्योंकि पुलिस को इनके ठिकानों के बारे में अहम सुराग मिले है। उन्होंने यह भी बताया कि इनकी गिरफ़्तारी किसी भी समय हो सकती है और मुलजिम जल्दी ही सलाखों के पीछे होगें।

More Stories
सरहद पार से नशीले पदार्थों की तस्करी वाले कार्टेलों से संबंधित पांच व्यक्ति 7 किलो हेरोइन समेत अमृतसर से गिरफ्तार
फगवाड़ा के साथ लगते इन इलाकों में बुधवार रहेगी बिजली बंद
डी.सी. जालंधर वरजीत वालिया बने सुरजीत हॉकी सोसायटी के 22वें अध्यक्ष