जालंधर ब्रीज: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर, जालंधर पुलिस ने पूरे शहर में पुलिस अधिकारियों की तैनाती करके एक व्यापक सुरक्षा योजना लागू की है। सीनियर पुलिस अधिकारियों द्वारा सुरक्षा प्रणाली का विस्तृत निरीक्षण किया गया है और ग्राउंड रिपोर्टों की समीक्षा की गई है।

पुलिस कमिश्नर जालंधर और ज्वाइंट सीपी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नज़र रखी जा रही है, जिसकी प्रत्येक घंटे समीक्षा की जा रही है। सुरक्षा को और मज़बूत करने के लिए पुलिस ट्रेनिंग सेंटर से और बल बुलाया गया है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, पार्किंग और शॉपिंग मॉल सहित भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक क्षेत्रों में विशेष कासो अभियान चलाया गया। प्रत्येक प्वाइंट को एक ए.सी.पी रैंक के अधिकारी की प्रत्यक्ष निगरानी में रखा गया है।

पुलिस अधिकारियों को सभी मुख्य मार्गों, बाज़ारों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बनाए रखने के आदेश दिए गए है। सुरक्षा अभ्यास और समन्वय बैठकें आयोजित की गई ताकि सभी पुलिस यूनिट और अन्य विभागों के बीच उचित संचार सुनिश्चित करने और पूरे शहर में मज़बूत सुरक्षा सिस्टम सुनिश्चित हो सके।

पुलिस कमिश्नर ने कहा, “जो कोई भी शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने या कानून-व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश करेगा, उसके साथ सख्ती और बिना किसी देरी के निपटा जाएगा।”



More Stories
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित
लोहे और स्टील की कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4.35 करोड़ रुपये का माल जब्त: हरपाल सिंह चीमा
नशों पर अंकुश लगाने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की एएनटीएफ में अत्याधुनिक स्पेशल इंटेलिजेंस एंड टेक्निकल यूनिट का उद्घाटन किया