जालंधर ब्रीज: वर्ल्ड हेल्थ डे के अवसर पर जालंधर मीनोपॉज सोसाइटी द्वारा होटल फॉर्च्यून में एक सीएमई (Continuing Medical Education)का आयोजन किया गया। सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ. सीमा पसरीचा ने बताया कि इस सीएमई का विषय सरवाईकल कैंसर (बच्चेदानी का मुँह) की जाँच, रोकथाम एवम वैक्सीनेशन के विषय में की गई। उन्होंने कहा कि सरवाईकल कैंसर का बनने से पहले ही पूर्वानुमान लगाया जा सकता है इसके विकसित होने से पहले ही। सर्वाइकल कैंसर स्त्रियों मे पाये जाने वाले कैंसर में से एक सबसे ज्यादा पाया जाने वाला कैंसर है।

सरवाईकल कैंसर स्क्रीनिंग एक बहुत महत्वपूर्ण साधन है जिसके द्वारा टेस्टिंग की जाती है इस विषय पर डॉ. सरिता मित्तल जो कि पाथकाइंड लैब्स की मुख्य पैथोलोजिस्ट हैं उन्होंने अत्याधुनिक जाँच के विषय मेँ बताया। डॉ. एच के चीमा, प्रोफेसर एवम् स्त्रि रोग विभाग पीआईएमएस की मुखिया एवम् डीन ने सर्वाइकल वैक्सीनेशन टीका करण की आधुनिक जानकारी दी जिससे सरवाईकल कैंसर की रोकथाम की जा सकती है।

डॉ. सीमा पसरीचा ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. गुरप्रीत कौर ने सब अतिथियों को धन्यवाद दिया और डॉ. सुकृति बंसल एवम् डॉ. अर्पणा ने मंच संचालन किया। इस मौके पर डॉ. सुषमा चावला ने डांस के साथ सबको एक्सरसाइज करवाई और सब डॉक्टरों ने सरवाईकल कैंसर को जड़ से उखाड़ फेंकने का प्रण लिया कि सरवाईकल कैंसर को रोका जा सकता है उसको रोकना है।

इस मौके पर डॉ.अमिता शर्मा, डॉ.सुरजीत कौर, डॉ.एचके ओबरॉय, डॉ.दमनजीत मक्कड़, डॉ.दीपाली लूथरा, डॉ.हरलीन कौर, डॉ.जितेंद्र डांग, डॉ.संगीता सुरी, डॉ.सतपाल सिद्धू, डॉ.सीमा बेरी, डॉ.शबनम शर्मा, डॉ.इंद्रजीत कलसी शामिल हुए और इस सीएमई का आयोजन पाथकाइंड लैब्स के सौजन्य से हुआ।



More Stories
रवनीत बिट्टू ने अमन अरोड़ा पर पलटवार करते हुए उनके दिवंगत पिता स्वर्गीय भगवान दास अरोड़ा की आत्महत्या में उनकी भूमिका पर उठाए सवाल
सीमा पार से हथियार तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े पांच आरोपी 8 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार
रवनीत बिट्टू ने नगर निगम चुनाव के दौरान पंजाब पुलिस का अपमान किया, पूरा पंजाब उनके व्यवहार की निंदा करता है: अमन अरोड़ा