June 18, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

मुख्यमंत्री ने गुरूदवारा सिंह शहीदां सोहाना में माथा टेका

Share news

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज गुरूदवारा सिंह शहीदां सोहाना में माथा टेका और राज्य की तरक्की और खुशहाली के लिए अरदास की।

पत्रकारों के साथ बातचीत करते मुख्य मंत्री ने कहा कि महान सिख गुरूओं ने हमें ज़ुल्म, अन्याय और ज़ुल्म का डट कर विरोध करने का उपदेश दिया है । उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी ज्ञान और बुद्धिमत्ता का खज़़ाना है, जो पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शक है। भगवंत सिंह मान ने गुरबानी का शब्द ‘ पवनु गुरू, पानी पिता, माता धरती महतु’ का हवाला देते हुए कहा कि महान गुरूओं ने हवा को गुरू, पानी को पिता और ज़मीन को माता के बराबर दर्जा दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महान गुरूओं के पदचिन्हों पर चल कर लोगों की सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पहली बार नहरी पानी का उचित प्रयोग करके भू-जल बचाने के लिए बड़ी योजना शुरू की है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने लोक सभा मतदान में बढिय़ा प्रदर्शन किया है क्योंकि मौजूदा मतदान दौरान वोट शेयर 2019 में 7 प्रतिशत से बढक़र 26 प्रतिशत से अधिक हो गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 की एक सीट के मुकाबले इस बार पार्टी को तीन सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस का वोट प्रतिशत कम हुआ है और भाजपा का सफाया हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर कामकाज में कोई कमियां है तो पार्टी उनका निश्चित विश्लेषण करेगी और उनको दूर करेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि चुनाव संहिता बहुत लम्बी होने के कारण राज्य के विकास में रुकावट आई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के लिए बकाया 91 करोड़ रुपए जारी कर दिए है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अति आधुनिक तकनीकी शिक्षा दी जा रही है, जिस कारण कैनेडा जाने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों की संख्या में 50 प्रतिशत कमी आई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के विकास और लोगों के कल्याण हेतू  नेक कामों के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जालंधर (पश्चिमी) विधान सभा क्षेत्र के लिए होने वाली उपचुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ राष्ट्रीय पार्टी है, जो उपचुनाव ज़ोरदार ढंग के साथ लड़ेगी और जीत यकीनी बनाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पार्टी यह चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी और विधायक के इस्तीफ़े कारण खाली हुई इस सीट पर जीत दर्ज करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा देश में 400 पार के दावे के बावजूद 250 का आंकड़ा पार नहीं कर सकी और अब मोदी सरकार को एन.डी.ए. सरकार कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा बहुमत से बहुत दूर है और लोक सभा के मौजूदा स्वरूप में विरोधी पक्ष भी बराबर की मज़बूत है। भगवंत सिंह मान ने आशा व्यक्त की कि भगवा पार्टी की तानाशाही इस बार नजऱ नहीं आएगी क्योंकि वह दूसरी पार्टियों के साथ गठजोड कर सरकार चला रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधान मंत्री के नेतृत्व वाली नयी कैबिनेट में मतदान हारने वाले कई नेताओं को मंत्री बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के नए राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू को चाहिए कि वह राज्य के मामलों विशेषकर केंद्र सरकार के पास फंड रोकने के मुद्दे उठाए ताकि उनको तुरंत जारी करवाया जाए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के विकास को बढावा देना ज़रूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में आगामी धान के सीजन के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि बिजली और जल स्रोत विभाग को पहले ही निर्देश जारी कर दिए गए है। भगवंत सिंह मान ने किसानों को पानी बचाने के लिए भू-जल की जगह नहरी पानी का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कंगना रणौत को थप्पड़ उसके पिछले बयानों कारण रोष को दर्शाता है।। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है परन्तु कंगना को भी संयम रखना चाहिए था और सभी पंजाबियों को दहशतगर्द बता देने से पहले स्वतंत्रता संग्राम, देश की रक्षा और देश को अनाज उत्पादन पक्ष से आत्म निर्भर बनाने में पंजाबियों के अहम योगदान को याद करना चाहिए था। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह बेतुका बयान कंगना जैसी जनतक हस्ती को शोभा नहीं देता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने लोगों के कल्याण के लिए कई लोक-पक्षीय पहलकदमियां की है। उन्होंने कहा कि राज्य के सर्वपक्षीय विकास और तरक्की के लिए ऐसे अन्य प्रयास किए जाएंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह अच्छी बात है कि देश में बदलाव की हवा चल रही है क्योंकि भाजपा बहुमत के आंकड़े को छूने में असफल रही है।

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि अब अग्रिवीर  लोक विरोधी स्कीम को वापस लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य की कल्याण के लिए अथक मेहनत कर रही है और राज्य के विकास को बढावा देने के लिए नई नीतियां बनाई जा रही है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह की तरफ से 4 जून के बाद पंजाब सरकार गिरने बारे पूछे जाने पर भगवंत सिंह मान ने कहा कि शाह को पंजाब की चिंता करने की बजाय नयी सरकार में अपना विभाग बरकरार रखने पर ध्यान देना चाहिए।


Share news