जालंधर ब्रीज: मुख्यमंत्री भगवंत मान संगरूर उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी गुरमेल सिंह के लिए रोड शो करेंगे। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रभारी जरनैल सिंह ने इसकी जानकारी दी।
मंगलवार को जरनैल सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और रोड शो की तैयारियों का जायजा लिया।विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए जरनैल सिंह ने कहा कि कांग्रेस और अकाली-भाजपा की सरकारों ने पंजाब में नशा माफिया,खनन माफिया,केबल माफिया और गैंगस्टरों को संरक्षण दिया और पंजाब को कर्ज में डुबोया।
उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार आप सरकार पर राज्य की कानून-व्यवस्था खराब करने के आरोप लगा रहा है, जबकि इन पारंपरिक पार्टियों ने अपने शासन के दौरान अपराधियों को तैयार किया और पनाह दिया।
जरनैल सिंह ने कहा कि संगरूर आम आदमी पार्टी की राजधानी है। मौजूदा मुख्यमंत्री भगवंत मान के कामों को देखते हुए क्षेत्र के लोग फिर से आप उम्मीदवार को बड़ी जीत दिलाकर संसद भेजेंगे।
मुख्यमंत्री भगवंत मान 2014 और 2019 में इस सीट से दो बार सांसद चुने गए थे। विधानसभा चुनावों में धूरी से अपनी जीत के बाद सीएम मान के इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हो गई थी।
आप प्रत्याशी गुरमेल पर भरोसा जताते हुए पंजाब प्रभारी ने कहा कि वह अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं और पिछले कई सालों से संगरूर वासियों के कल्याण के लिए लगन से काम कर रहे हैं। गुरमेल सिंह गणित में स्नातकोत्तर हैं और उन्होंने एमबीए भी किया है। राजनीति में प्रवेश करने से पहले, वह एक शिक्षक थे और 2018 तक विभिन्न स्कूलों में बच्चों को पढ़ाते थे।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित