जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज दरबार अलमस्त बापू लाल बादशाह जी में नतमस्तक होकर राज्य के विकास पर तरक्की और लोगों की खुशहाली के लिए निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने के लिए दरबार से आशीर्वाद माँगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के मेले को समर्पित सालाना जोड़ मेले पर बड़ी संख्या में संगतों के इक्ट्ठ और कमेटी को बधाई दी। भगवंत मान ने समाज के सभी वर्गों की भलाई के लिए अरदास की और पंजाब के लोगों की उत्साह के साथ सेवा करने के लिए आशीर्वाद माँगा। उन्होंने कहा कि हम सभी को ऐसे ऐतिहासिक और धार्मिक समागमों को संकुचित राजनीति, जात-पात, रंग-भेद से ऊपर उठ कर मिलजुल कर मनाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जैसे कि पंजाबियों को बड़ी चुनौतियों का सामना करने और उनमें से सफलतापूर्वक उभरने की अद्वितीय बख्शीश प्राप्त है, इसलिए बाढ़ की मौजूदा स्थिति भी हम सभी के सांझे यत्नों के साथ जल्द ही सामान्य की तरह हो जायेगी, जो बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 24 घंटे यत्न कर रहे हैं। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब संतों- महात्मा, पीरों- पैगंबरों और महान शहीदों की धरती है। उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने सदा ही महान गुरूओं की शिक्षाओं और देश भगतों के बलिदानों से प्रेरणा ली है। उन्होंने कहा कि राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ के चलते मौजूदा संकट जल्दी ही ख़त्म हो जायेगा क्योंकि पंजाबियों ने कुदरती आपदा के कारण संकट का सामना कर रहे लोगों की मदद के लिए आपस में एकजुटता बना ली है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबी दुनिया भर में कठिन हालातों में दूसरों की मदद करने के लिए जाने जाते हैं, इसलिए मौजूदा कठिन समय को भी थोड़े समय में ही पार कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है, जब पंजाब ऐसी स्थिति का सामना कर रहा है क्योंकि राज्य का ऐसी चुनौतियों का मुकाबला करने का शानदार इतिहास रहा है। भगवंत मान ने कहा कि परमात्मा की मेहर से यह सभी मुश्किलें भी दूर हो जाएंगी।
इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के लोगों ने उनको समझदारी के साथ और जन हितैषी फ़ैसले लेने का मौका दिया है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया कि उनकी सरकार पंजाब और इसके लोगों के बड़े हितों के लिए फ़ैसले ले रही है और राज्य को विकास की उच्च राह पर लिया रही है। भगवंत मान ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि हम सभी को हमेशा अपनी जड़ों के साथ जुड़े रहना चाहिए क्योंकि मिट्टी में गहरी जड़ों वाले वृक्ष कभी भी किसी भी हालत में नहीं गिरते।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार पंजाब को हरेक क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए पूरी पारदर्शिता और वचनबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की पुरातन शान को हर कीमत पर बहाल किया जायेगा और राज्य सरकार ने इसके नतीजे आने शुरू कर दिए हैं। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार की अथक कोशिशें राज्य के विकास और खुशहाली को और बढ़ावा देंगी।
इस दौरान मुख्यमंत्री और अन्यों ने भी लंगर छका। उन्होंने राज्य के अलग-अलग हिस्सों से आईं संगतों के साथ बातचीत भी की। दरबार कमेटी की तरफ से लोक सभा मैंबर हंस राज हंस ने भी मुख्यमंत्री और अन्य आदरणियों को शॉल भेंट किया।
इस मौके पर दूसरों के इलावा कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह, डेरो के प्रमुख और प्रसिद्ध पंजाबी गायक हंस राज हंस, विधायक इन्द्रजीत कौर मान और जसवीर सिंह राजा, विश्व प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के इलावा अन्य भी उपस्थित थे।

More Stories
रवनीत बिट्टू ने अमन अरोड़ा पर पलटवार करते हुए उनके दिवंगत पिता स्वर्गीय भगवान दास अरोड़ा की आत्महत्या में उनकी भूमिका पर उठाए सवाल
सीमा पार से हथियार तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े पांच आरोपी 8 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार
रवनीत बिट्टू ने नगर निगम चुनाव के दौरान पंजाब पुलिस का अपमान किया, पूरा पंजाब उनके व्यवहार की निंदा करता है: अमन अरोड़ा