जालंधर ब्रीज: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अलग-अलग क्षेत्रों में अहम योगदान देने वाली 13 प्रमुख हस्तियों को स्टेट अवॉर्ड देने के साथ-साथ 19 पुलिस अधिकारियों/मुलाजि़मों से शानदार सेवाओं के मद्देनजऱ उनको मुख्यमंत्री पुलिस मैडल देकर सम्मानित किया।
इन अवॉर्डियों में विद्यार्थियों के अलावा समाज सेवक, कलाकार, साहित्यकार, कवि, प्रगतिशील किसान, वातावरण प्रेमी और सरकारी अधिकारी शामिल हैं, जिन्होंने सार्वजनिक हितों के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में बेमिसाल योगदान दिया।

मुख्यमंत्री ने रूपनगर की सानवी सूद, पटियाला के हरजिन्दर सिंह, खमानों के एस.डी.एम. संजीव कुमार, सुखदेव सिंह और फतेह सिंह पटवारी (दोनों पठानकोट), पटियाला की एकमजोत कौर, तरन तारन के मेजर सिंह, बठिंडा के परमजीत सिंह, जालंधर के सलीम मोहम्मद, पटियाला की साइंस मिस्ट्रेस गगनदीप कौर, बरनाला के साइंस मास्टर सुखपाल सिंह, सिविल मिलिट्री अफेयजऱ् हैड क्वाटजऱ् वेस्टर्न कमांड के ऐडवाईजऱ-कम-प्रिंसिपल डायरैक्टर कर्नल जसदीप संधू और एन.डी.आर.एफ. बठिंडा की सातवीं बटालियन के कमांडैंट संतोष कुमार को सर्टिफिकेट और नकद इनाम से सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने शानदार सेवाएं देने वाले 19 पुलिस अधिकारियों/मुलाजि़मों का मुख्यमंत्री पुलिस मैडल के साथ सम्मान किया। इनमें ए.जी.टी.एफ. के ए.आई.जी. सन्दीप गोयल, ए.जी.टी.एफ. के डी.एस.पी. बिक्रमजीत सिंह बराड़, इंस्पेक्टर पुशविन्दर सिंह, सिपाही नवनीत सिंह, एस.एस.पी. फिरोजपुर भुपिन्दर सिंह, ए.आई.जी.सी.आई.डी. आलम विजय सिंह, एस.पी. इन्वेस्टिगेशन तरन तारन् विशालजीत सिंह, डी.एस.पी.एस.टी.एफ. लुधियाना दविन्दर कुमार, डी.एस.पी. संजीवन गुरू, डी.एस.पी. फ्लाइंग सक्वेड विजीलैंस ब्यूरो बरिन्दर सिंह, डी.एस.पी. सुभाष चंद्र, इंस्पेक्टर शिव कुमार, सब इंस्पेक्टर गुरिन्दर सिंह, सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, सब इंस्पेक्टर अकक्षदीप सिंह, ए.एस.आई. इकबाल सिंह, ए.एस.आई. हरविन्दर सिंह, ए.एस.आई. दिनेश कुमार और ए.एस.आई. सुरिन्दर पाल सिंह शामिल हैं।

More Stories
रवनीत बिट्टू ने अमन अरोड़ा पर पलटवार करते हुए उनके दिवंगत पिता स्वर्गीय भगवान दास अरोड़ा की आत्महत्या में उनकी भूमिका पर उठाए सवाल
सीमा पार से हथियार तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े पांच आरोपी 8 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार
रवनीत बिट्टू ने नगर निगम चुनाव के दौरान पंजाब पुलिस का अपमान किया, पूरा पंजाब उनके व्यवहार की निंदा करता है: अमन अरोड़ा