जालंधर ब्रीज: राज्य भर में हड़ताल पर बैठीं नर्सों के सभी लम्बित मसलों का समाधान करने के लिए अपनी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को इन मुद्दों को गहराई से विचारते हुए 10 दिनों के भीतर उनकी संतुष्टि के लिए सकारात्मक समाधान के लिए निर्देश दिए।
पंजाब एंड यू.टी. नर्सिंग ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने यहाँ मुख्यमंत्री चन्नी के साथ उनकी सरकारी आवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल को उनकी वास्तविक माँगों के जल्द समाधान के लिए सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन देते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने उनको आंदोलन का रास्ता छोडऩे की अपील की, क्योंकि उनकी सरकार के दरवाज़े आपसी बातचीत के लिए हमेशा खुले हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी राज्य प्रशासन की रीढ़ की हड्डी होते हैं और उनकी भलाई राज्य सरकार के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।
नर्सों के प्रतिनिधिमंडल जिसमें परमजीत कौर संधू, मनजीत कौर धालीवाल, शमिन्दर कौर घुम्मन, सतवंत कौर, जसविन्दर कौर और दविन्दर संधू (सभी कनवीनर) शामिल थे, ने उनकी माँगों को धैर्यपूर्वक सुनने के लिए मुख्यमंत्री चन्नी का धन्यवाद किया।

More Stories
सरहद पार से नशीले पदार्थों की तस्करी वाले कार्टेलों से संबंधित पांच व्यक्ति 7 किलो हेरोइन समेत अमृतसर से गिरफ्तार
फगवाड़ा के साथ लगते इन इलाकों में बुधवार रहेगी बिजली बंद
डी.सी. जालंधर वरजीत वालिया बने सुरजीत हॉकी सोसायटी के 22वें अध्यक्ष