जालंधर ब्रीज: युवा कार्यक्रम एंव खेल मन्त्रालय, भारत सरकार के अन्तर्गत नेहरु युवा केन्द्र संगठन द्वारा दिनांक 01 अक्तुबर से 31 अक्तुबर 2022 तक स्वच्छ भारत 2.0 अभियान सम्पूर्ण भारत चलाया जा रहा है और इसी सन्दर्भ में दिनाक 21.10.2022 राज्य कार्यालय हरियाणा में प्रैस कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया ।

इस अवसर पर नेहरु युवा केन्द्र संगठन, हरियाणा की राज्य निदेशका मधु चौधरी ने प्रैस मीडिया को बताया कि नेहरु युवा केन्द्र संगठन हरियाणा आजादी का अमृत महोत्सव उत्सव के क्रम में 01 से 31 अक्तुबर 2022 स्वच्छ भारत 2.0 अभियान के एक भाग के रूप में हरियाणा के सभी 22 जिलों में स्वच्छता अभियान चलाया रहा है ।
उन्होने बताया कि माननीय प्रधान मन्त्री के पंच प्रण के संदेश को आगे बढाते हुए इस अभियान का उदेश्य भारत के नागरिको को न केवल अपने घरो और आसपास की सफाई करके बल्कि सभी नफरत, संदेह और अन्य नकारात्मक विचारों के दिमाग को साफ करके अमृत काल के लिए तैयार करना है उन्होने बताया कि नेहरु युवा केन्द्र संगठन द्वारा यह अभियान हरियाणा राज्य के 22 जिलो के 6862 गावों में चलाया जा रहा है और अभी तक हरियाणा के सभी जिला नेहरु द्वारा एन०एस०एस०, एन सी सी, शिक्षण संस्थान, जिला प्रशासन के सहयोग से युवा युवा केन्द्रो मण्डलों के सदस्यों एंव स्वयसेवको द्वारा 287987 किलो एकल प्रयोग प्लास्टिक एंव कचरा एकत्रित कर 285227 किलों का निपटान किया गया ।
उपनिदेशक डा जी एस बाजवा द्वारा बताया गया कि हरियाणा राज्य के 22 जिलों में 19.10.2022 को मेगा स्वच्छता अभियान का भी आयोजन किया और दिनाक 31 अक्तुबर 2022 को लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के अवसर पर मेगा श्रम दान कर स्वच्छ भारत 20 अभियान कार्यक्रम का समापन किया जाएगा ।


More Stories
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित
लोहे और स्टील की कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4.35 करोड़ रुपये का माल जब्त: हरपाल सिंह चीमा
नशों पर अंकुश लगाने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की एएनटीएफ में अत्याधुनिक स्पेशल इंटेलिजेंस एंड टेक्निकल यूनिट का उद्घाटन किया