उद्योगपति कुलदीप सरदाना के नेतृत्व में स्थानीय गुरू हरगोबिंद नगर में संचालित ब्लड बैंक में क्रिसमस डे पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्लड बैंक के अध्यक्ष मलकीयत सिंह रघबोत्रा की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती सोनिया नैयर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं जबकि समाजसेवी रमन नेहरा विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद थे।
उन्होंने सभी उपस्थितों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी और सर्दी के मौसम में राहत स्वरूप 50 जरूरतमंदों को गर्म कंबल भेंट किए। इस दौरान पास्टर रविन्द्र कुमार ने ईसा मसीह की जीवन यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रभु यीशू मसीह ने मानवता की भलाई के लिए अपना बलिदान दिया। पास्टर भजनी ने सभी के कल्याण की प्रार्थना की। अध्यक्ष मलकीयत सिंह रघबोत्रा ने कहा कि ब्लड बैंक सभी धर्मों का सम्मान करता है। तारा चंद चुम्बर, रमन नेहरा और कृष्ण कुमार ने भी अपने मूल्यवान विचार पेश किये।
क्रिसमस के उपलक्ष्य में हर साल की तरह ली-बेकर द्वारा प्रस्तुत केक को मुख्य अतिथि सोनिया नैयर द्वारा काटने की रस्म निभाई गई०। कंबल वितरण में एनआरआई अनिल वडेरा के अलावा रमन नेहरा द्वारा अपनी स्व. माता सुदेश नेहरा की पुण्य स्मृति में आर्थिक सहयोग दिया गया। मसीही भाईचारे द्वारा लंगर की सेवा भी बरताई गई। इस अवसर पर मोहन लाल तनेजा, कृष्ण कुमार, तारा चंद चुम्बर, विश्वमित्र शर्मा, रमन नेहरा, गुलाब सिंह ठाकुर आदि उपस्थित थे।
तस्वीर सहित।

More Stories
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया
50000 रुपए रिश्वत की मांग करने वाला सरपंच विजीलैंस ब्यूरो ने किया काबू