जालंधर ब्रीज: दिनांक 27 दिसंबर 2022 को सीमा सुरक्षा बल और पंजाब विश्वविद्यालय चण्डीगढ के बीच वैज्ञानिक प्रणालियों के उपयोग से खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार और खेलों में लगने वाली चोटों के बेहतर इलाज एवं निवारण के लिए एक समझौता ज्ञापन ;डवन्द्ध पर हस्ताक्षर किए गए।
सीमा सुरक्षा बल की ओर से पी वी रामाशास्त्री, भा0पु0सेवा, अपर महानिदेशक और पंजाब विश्वविद्यालय चण्डीगढ की ओर से प्रोफेसर यजवेंद्र पाल वर्मा, रजिस्ट्रार ने पंजाब विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजकुमार की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये।
सीमा सुरक्षा बल ने एथलीटों की आंतरिक प्रतिभा का वैज्ञानिक पोषण सुनिश्चित करने और उनके खेल कौशल का सम्मान करने के लिए मुख्यालय विशेष महानिदेशक, सीमा सुरक्षा बल, पश्चिमी कमान, चण्डीगढ में स्पोर्टस परफोरमेन्स एन्हान्समेंट सेंटर ;ैचवतजे च्मतवितउंदबम म्दींदबमउमदज ब्मदजतमद्ध के रूप में एक व्यापक सुविधा स्थापित की है। सीमा सुरक्षा बल ने पहले ही मानव क्षमता के आंतरिक कौशल पर काम करके खेल उत्कृष्टता के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान बनायी है।
पंजाब विश्वविद्यालय एक प्रमुख शैक्षणिक केन्द्र है, जिसमें खेलों की एक समृद्ध विरासत है, जो कई विश्व स्तर के एथलीट तैयार करने के लिए जाना जाता है। पंजाब विश्वविद्यालय, मुख्यालय विशेष महानिदेशक, सीमा सुरक्षा बल, पश्चिमी कमान चण्डीगढ के ैच्म्ब् संस्थान में चलाये जा रहे पाठ्यक्रमों के लिए आवश्यक शैक्षणिक मार्गदर्शन और संबद्धता प्रदान करेगा।
दोनों संस्थानों ने निम्न संयुक्त उघमों के माध्यम से खेल के क्षेत्र में नये मापदण्ड स्थापित करने के लिए खुद को प्रतिबद्ध किया है-
- संयुक्त रूप से खेल और इससे संबंधित क्षेत्र, शैक्षणिक कार्यक्रम व उघम.
- एक-दूसरे के साथ खेल विशेषज्ञताओं का आदान-प्रदान करना.
- संयुक्त रूप से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करना.
- वैज्ञानिक तकनीक द्वारा प्रशिक्षण एवं सूचनाओं का आदान-प्रदान करके, दोनों संस्थानों को पारस्परिक तौर पर लाभान्वित करना. यह समझौता ज्ञापन अपनी तरह का पहला ज्ञापन है, जोकि पंजाब विश्वविद्यालय और सीमा सुरक्षा बल के खिलाड़ियों के लिए कई नये रास्ते खोलेगा।


More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित