
जालंधर ब्रीज: जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी दिलबाग सिंह जौहल के नेतृत्व में सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की ओर से आब्जरवेशन होम, स्पैशल होम, प्लेस ऑफ सेफ्टी राम कालोनी कैंप में 26 नवंबर से लेकर 2 दिसंबर(एक सप्ताह) तक संविधान दिवस संबंधी सैमीनार का आयोजन किया गया। इस कड़ी में आज आयोजित सैमीनार में 52 बच्चों ने भाग लिया, जिन्हें सैमीनार के दौरान नालसा व पंजाब सरकार की अलग-अलग योजनाओं के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई।
सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने सैमीनार के दौरान बच्चों को नालसा स्कीम 2015 के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया, इसके साथ ही बच्चों को संविधान दिवस मनाए जाने संबंधी संविधान में दर्ज उनके बुनियादी अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आब्जरवेशम होम, स्पैशल होम, प्लेस आफ सेफ्टी राम कालोनी कैंप में रह रहे बच्चों को प्रस्तावना को पढऩे के लिए कहा व साथ बच्चों के साथ चर्चा की।
अपराजिता जोशी ने सुपरिडैंट आब्जरवेशन होम से बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी हासिल की व निर्देश दिए कि यदि कोई नया बच्चा आब्जवरवेशन होम, स्पैशल होम, प्लेस आफ सेफ्टी राम कालोनी कैंप होशियारपुर में दाखिल होता है, तो उसका विवरण जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के कार्यालय में भेजा जाए।
More Stories
जीएसटी प्रवर्तन की मज़बूती के लिए पंजाब विशेष धोखाधड़ी खोज यूनिट स्थापित करेगा: हरपाल सिंह चीमा
अधिवक्ता लखविंदर सिंह की हत्या पर भाजपा लीगल सेल का फूटा गुस्सा, आरोपियों को जल्द सजा और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग: एन के वर्मा
अपराध रोकने संबधी पहलों को और मज़बूत करने और नागरिकों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस गंभीर