जालंधर ब्रीज: कोविड -19 महामारी को ध्यान में रखते हुए संभावित रोगियों पर नजऱ रखने के लिए पंजाब के फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन के आयुक्त श्री के.एस. पन्नू ने राज्य के सभी जोनल लाइसेंसिंग अधिकारियों को निर्देश दिया है की वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में कैमिस्टों को निर्देश दें की वे फ्लू, खांसी और ज़ुकाम के इलाज के लिए किसी भी व्यक्ति को अपने स्टोर या होम डिलीवरी के माध्यम से दवाई उपलब्ध करवाने के बारे में संबंधित सिविल सर्जन को एक रिपोर्ट भेजकर इसकी जानकारी दें। उन्होंने कहा की फ्लू, खांसी और ज़ुकाम के इलाज के लिए किसी व्यक्ति को दी गई दवा की बिक्री के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाना जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए अति-आवश्यक है।

More Stories
अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क के आठ सदस्य 13 पिस्तौल समेत गिरफ्तार
28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल प्रस्तावित, ग्राहकों को 25 सितंबर तक जरूरी काम निपटाने की सलाह
पंजाब सरकार द्वारा 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहारी सीजन का तोहफा; भगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया