जालंधर ब्रीज: एयर कमोडोर संजय चोपड़ा ने आज दिनांक 01 जून 23 को एयर फोर्स स्टेशन हिंडन की कमान संभाली। उन्होंने एयर कमोडोर विनय प्रताप सिंह का स्थान लिया है। इस अवसर पर शानदार परेड का आयोजन किया गया।
एयर कमोडोर संजय चोपड़ा ने दिसंबर 1995 में भारतीय वायु सेना में हेलीकॉप्टर पायलट के रूप में कमीशन प्राप्त किया था। वह एक योग्य फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर हैं और उन्होंने 4700 घंटे से अधिक की उड़ान भरी है। वे कॉलेज ऑफ एयर वारफेयर, सिकंदराबाद के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने एक हेलीकॉप्टर यूनिट, एक फ्लाइंग स्टेशन की कमान संभाली है और विभिन्न परिचालन नियुक्तियों पर रहे हैं। उन्हें वायु सेना पदक से सम्मानित किया गया है।

More Stories
बदलाव रैली की ऐतिहासिक सफलता पंजाब की राजनीति में नया अध्याय – राकेश राठौर
देहरादून ऑर्थोपेडिक सोसाइटी द्वारा तीन दिवसीय 22वाँ वार्षिक सम्मेलन का सफल आयोजन
हिमाचल प्रदेश में कनेक्टिविटी को मजबूत करने, यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख रेलवे परियोजनाएं चल रही