जालंधर ब्रीज: एयर मार्शल राजेश कुमार आनंद, विशिष्ट सेवा मेडल ने 01 जून, 2023 को एयर ऑफिसर इंचार्ज एडमिनिस्ट्रेशन (एओए) के रूप में पदभार ग्रहण किया। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र, एयर मार्शल को 13 जून, 1987 को भारतीय वायुसेना की प्रशासनिक शाखा में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के रूप में कमीशन किया गया था। उन्होंने सिंगापुर एविएशन एकेडमी से कॉलेज ऑफ एयर वारफेयर और एरिया कंट्रोल कोर्स से हायर एयर कमांड कोर्स किया है।
अपने 36 वर्षों से अधिक के करियर में एयर मार्शल विभिन्न फील्ड तथा स्टाफ नियुक्तियों पर रहे हैं। अपनी वर्तमान नियुक्ति से पहले वह वायुसेना मुख्यालय, नई दिल्ली में महानिदेशक (प्रशासन) पद पर थे।
उनकी विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति ने जनवरी, 2022 में उन्हें विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया।

More Stories
रेलवे ट्रैक पर आईईडी विस्फोट की कोशिश का मामला: मृतक के भाई के किये खुलासे के आधार पर आतंकी हार्डवेयर का बड़ा जखीरा बरामद, जिसमें आरपीजी, आरडीएक्स और पिस्तौल शामिल
पंजाब ने सीमा पार से चल रही आपराधिक सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए सुरक्षा की दूसरी कतार को किया मजबूत
स्व-गणना का अंतिम दिन 30 अप्रैल को,हरियाणा में वास्तविक आवास सूचीकरण व जनगणना अभियान 1 मई से होगा शुरू