जालंधर ब्रीज: नेहरू युवा केंद्र कपूरथला में ज़िला यूथ अधिकारी श्रीमती दीप माला ठाकुर के नेतृत्व में राष्ट्रीय बाल दिवस और नेहरू युवा केंद्र स्थापना दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहर लाल नहरू को श्रद्धांजली दी गई, जिस उपरांत दीप माला ठाकुर ने सभी युवा केंद्र के वलंटियरो को उनके द्वारा किये गए कामों के लिए सम्मान पत्र के साथ सम्मानित किया और टी -शर्ट भी बाँटें।
उन्होंने बच्चों को समाज सेवा के काम प्रति उत्साहित किया और आगे आने वाले प्रोगरामों प्रति वलंटियरों का मार्ग -दर्शन भी किया।
इस अवसर पर कुलदीप सिंह असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर कपूरथला पुलिस भी मौजूद थे। जिन्होंने बच्चों को सम्मान पत्र बाँटे। इस प्रोगराम में नेहरू युवा केंद्र कपूरथला के वालंटियर परमजीत सिंह, बलविन्दर सिंह, भुवन जोशी, लव कुमार, गुरविन्दर गिल, सिमरनजीत कौर,अमरजीत सिंह, अर्चना,अंजलि आदि मौजूद थे।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित