जालंधर ब्रीज: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज एक अनुभवी राजनीतिक नेता और पंजाब के पांच बार के मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
उनके बेटे और शिरोमणि अकाली दल-बादल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को अपने शोक संदेश में, कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि वह इस अपूरणीय क्षति पर परिवार से दुख साझा करते हैं। उन्होंने कहा कि यह न केवल परिवार के लिए बल्कि पूरे राज्य और पूरे देश के लिए क्षति है।
कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि सरदार बादल एक कद्दावर नेता थे जिनका सभी राज्यों और सभी पार्टियों में सम्मान था। उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी और जो खालीपन पैदा हुआ है उसे भरना मुश्किल होगा।

More Stories
कर्टन रेज़र कार्यक्रम में ‘इंडिया एनर्जी वीक 2027’ की घोषणा
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुई अप्रिय घटनाओं के लिए ‘आप’ सरकार जिम्मेदार : अनिल सरीन
नशों ने पंजाब की युवा पीढ़ी को घेरा, सरकार की नाकामी का खामियाजा भुगत रहा पंजाब: संजय भाटिया