March 9, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए कैबिनेट मंत्री जिंपा ने उठाया बीढ़ा

Share news

जालंधर ब्रीज: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने शहर को साफ-सुथरा बनाने की अपनी वचनबद्धता को दोहराते हुए कहा कि होशियारपुर शहर को जन सहयोग से सबसे साफ व सुंदर शहर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान में नगर निगम के साथ-साथ शहर वासियों का सहयोग बहुत जरुरी है। वे आज प्रभात चौक से सफाई अभियान की शुरुआत के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी भी मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम की ओर से शुरु किए गए विशेष सफाई अभियान का आगाज करते हुए कहा कि मुख्य मंत्री श्री भगवंत सिंह मान की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम व पर्यावरण सरंक्षण के लिए पूरे प्रदेश में अभियान की शुरुआत कर दी गई है और उसी अभियान के अंतर्गत जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने के लिए युद्ध स्तर पर जागरुकता अभियान शुरु हो गया है।

इसके साथ ही नगर निगम की ओर से शहर में हर सप्ताह दो से तीन मुख्य सडक़ों को साफ करने का बीढ़ा भी उठाया गया है, जिसमें शहर वासी भी आगे आएं। उन्होंने कहा कि शहर को साफ व सुंदर बनाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है, इस लिए वे अपने आस-पास सफाई बनाकर इस अभियान में अपना सहयोग दें।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सडक़ों के किनारों को ग्रीन बैल्ट में तब्दील किया जाएगा, जिसमें नगर निगम अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाएगा लेकिन शहर वासियों का सहयोग भी बहुत जरुरी है क्योंकि कई स्थानों पर अतिक्रमण किया गया है। इस लिए शहर वासी जागरुक नागरिक होने का सबूत देकर स्वंय अतिक्रमण हटाने में पहल करें ताकि नगर निगम को कोई कड़ी कार्रवाई न करनी पड़े। उन्होंने कहा कि अपनी आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ पर्यावरण देना हम सभी की जिम्मेदारी है, जिसके लिए ठोस कदम उठाने बहुत जरुरी है।

इस मौके पर नगर निगम फाइनांस कमेटी के चेयरमैन बलविंदर बिंदी, सहायक कमिश्नर संदीप तिवाड़ी, अलग-अलग वार्डों के पार्षद, आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव दिलीप ओहरी, जिला सचिव जसपाल सिंह चेची, सतवंत सिंह सियाण, वरिंदर वैद, सुमेश सोनी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।


Share news