जालंधर ब्रीज: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने स्कूल शिक्षा विभाग पंजाब की ओर से करवाए जा रहे कला उत्सव के जोनल लैवल मुकाबले में म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट ढोल में पहले स्थान पर आने वाली सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे मंडी की छात्रा रितिका सैनी को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
आज उन्होंने रितिका को 19 नवंबर को होने वाले प्रदेश स्तरीय मुकाबलों के लिए शुभकानाएं देते हुए कहा कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है बल्कि हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है।
उन्होंने कहा कि रितिका ने जोनल मुकाबलों में छह जिलों को पछाड़ते हुए अपना स्थान बनाया है और उन्हें उम्मीद है कि वह प्रदेश स्तरीय मुकाबलों में भी इसी तरह अपनी बढ़त बनाएगी। उन्होंने कहा कि रितिका की उपलब्धि का श्रेय उनके अभिभावकों के अलावा स्कूल की प्रिंसिपल ललिता अरोड़ा व उस्ताद मेहर चंद को जाता है।
इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, सीनियर एडिशनल एडवोकेट जनरल इंद्रपाल सिंह, सतवंत सिंह सियान के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

More Stories
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें
हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे
संगरूर में कांग्रेस को बड़ा झटका: सीनियर नेता और प्रमुख कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल