
जालंधर ब्रीज: रक्षा बंधन के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने होशियारपुर के खड़कां स्थित सीमा सुरक्षा बल (बी.एस.एफ) के ट्रेनिंग कैंप का दौरा किया। इस दौरान बी.एस.एफ की महिला जवानों ने कैबिनेट मंत्री को राखी बांधी और भाईचारे का प्रतीक यह पर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने सभी जवानों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी और उनके बलिदान और सेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार व बी.एस.एफ के अधिकारी एल.के मीणा और अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।
राखी बंधवाने के बाद कैबिनेट मंत्री जिंपा ने कहा कि बी.एस.एफ देश की रक्षा और सुरक्षा के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है। उन्होंने कहा कि इन जवानों की कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण ही हम सभी नागरिक अपने घरों में सुरक्षित हैं। रक्षा बंधन का यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करता है, और आज यहां इन बहादुर बहनों से राखी बंधवाना मेरे लिए गर्व की बात है।
कैबिनेट मंत्री ने सभी जवानों को रक्षा बंधन की बधाई देते हुए कहा कि इस पर्व का महत्व केवल भाई-बहन के बीच नहीं, बल्कि समाज में भी एकता और प्रेम को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि बी.एस.एफ के जवान, जो सीमाओं की सुरक्षा करते हैं, हमारे असली भाई और रक्षक हैं, और उनके साथ रक्षा बंधन मनाना इस पर्व की सच्ची भावना को प्रकट करता है।
ब्रम शंकर जिंपा ने जवानों से बातचीत के दौरान उनके अनुभवों को भी सुना और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार बी.एस.एफ जवानों की हर संभव सहायता के लिए तैयार है और उनकी बेहतरी के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी। इस अवसर पर उन्होंने महिला जवानों को उपहार भेंट किए और उनके साथ रक्षा बंधन का पर्व मनाकर इस दिन को और भी खास बना दिया। उन्होंने कहा कि सीमा पर तैनात हमारे जवान हमारे असली नायक हैं, और उनके साथ इस तरह का समय बिताना न केवल गर्व की बात है, बल्कि यह हमें उनके प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी अहसास कराता है।
बी.एस.एफ खड़कां कैंप के अधिकारियों ने भी इस मौके पर कैबिनेट मंत्री के आगमन को सराहा और कहा कि उनके साथ रक्षा बंधन का पर्व मनाना हमारे लिए एक सम्मान की बात है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे देश की सुरक्षा में अपने कर्तव्यों को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाते रहेंगे। इस मौके पर पार्षद दृपन सैनी, रुबी तुली भी मौजूद थे।
More Stories
15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए सफाई इंस्पेक्टर विजिलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू
बाजवा ने पीडीसी में गैर-पंजाबियों की नियुक्ति के लिए आप सरकार की आलोचना की
पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने डीसी और पुलिस आयुक्त को मतदान से 72, 48 और 24 घंटे पहले अतिरिक्त सतर्कता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए