जालंधर ब्रीज: ब्रह्म कुमारीज करतारपुर द्वारा 114 बटालियन रैपिड एक्शन फोर्स, जालंधर में रक्षा बंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्रह्म कुमारीज की बहनों ने जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके प्रति अपनी आस्था और सम्मान प्रकट किया।
अश्विनी कुमार झा कमाण्डेट 114 बटालियन रैपिड एक्शन फोर्स ने ब्रह्म कुमारीज के इस आपसी भाईचारे और सौहार्द्रता को बढ़ावा देने वाले कार्य की सराहना की। महोदय ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल हमारे जवानों के मनोबल को बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में शांति और सौहार्द्र की भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं।
ब्रह्म कुमारीज की ओर से बहन सीमा ने कहा कि रक्षा बंधन का पर्व हमें एक-दूसरे के प्रति प्रेम, समर्पण और कर्तव्य की याद दिलाता है। इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में भाईचारे और एकता को मजबूती मिलती है। कार्यक्रम के अंत में सभी जवानों और ब्रह्म कुमारीज की बहनों ने मिलकर शांति और समृद्धि की कामना की।


More Stories
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने प्रदर्शन के नए आयाम स्थापित किए
लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह साही ने पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का पदभार संभाला
आयकर विभाग (इंटेलिजेंस एवं क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन) निदेशालय, चंडीगढ़, द्वारा नए आयकर अधिनियम, 2025 एवं नए आयकर नियम, 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन