पंजाब के राजस्व, पुनर्वास, आवास निर्माण, शहरी विकास और जल आपूर्ति एवं सैनिटेशन मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व के पवित्र अवसर पर हार्दिक मुबारकबाद दी है।
अपने बधाई संदेश में कैबिनेट मंत्री मुंडिया ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी मानवता के रहबर थे जिनकी ‘किरत करो, नाम जपो और वंड छको’ की शाश्वत शिक्षाएँ आज के समय में भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। श्री मुंडिया ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने भ्रम और भेदभाव से मुक्त जाति-प्रथा रहित समाज की परिकल्पना की। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने मानवता को नए विचारों, उद्देश्यों और लक्ष्यों के प्रति प्रेरित किया।
कैबिनेट मंत्री ने लोगों से अपील की कि वे श्री गुरु नानक देव जी द्वारा दिखाए गए सेवा और नम्रता के मार्ग पर चलें और गुरु साहिब जी की महान धरोहर के अनुसार शांतिमय, खुशहाल और स्वस्थ समाज की रचना के लिए प्रयास करें।

More Stories
डॉ. पी. के. मिश्रा ने आईआईएम कोझिकोड में एनवायरनमेंट फॉर डेवलपमेंट (EfD) नेटवर्क की 20वीं वार्षिक बैठक को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया
अमृतसर में 3 नाबालिगों समेत 7 व्यक्ति काबू ; आरपीजी, 2 पिस्तौल, 7.9 किलोग्राम हेरोइन, 5 किलोग्राम अफीम और 2.3 किलोग्राम आईसीई बरामद
पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल बनाने और अधिकतम रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए दो महत्वपूर्ण समझौते संपन्न