जालंधर ब्रीज: आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में सीमा सुरक्षा बल ने अमृतसर के समीप अटारी-वाघा संयुक्त चेक पोस्ट पर आज फिट इंडिया फ्रीडम रन 2 .0 का आयोजन किया । केंद्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली से वेब के माध्यम से शपथ दिलाई, जहां से उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम को शुरू किया ।
सीमा सुरक्षा बल अमृतसर के उप महानिरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने अटारी से दौड़ को रवाना किया जिसमें जवानों व अधिकारियों ने हिस्सा लिया ।
दौड़ में रवाना होने से पहले सभी प्रतिभागियों ने मजबूत भारत के लिए अपनी दिनचर्या में तीस मिनट का व्यायाम करने और इस सन्दर्भ में अन्यों को भी प्रेरित करने का प्रण लिया।


More Stories
टकसाली अकाली नेता रणतेज सिंह पोवार आप में हुए शामिल,सीएम मान ने रणतेज सिंह का पार्टी में किया स्वागत
अमृतसर में 20 किलो और हेरोइन बरामद; चार काबू
अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क के आठ सदस्य 13 पिस्तौल समेत गिरफ्तार