जालंधर ब्रीज: पंजाब के सभी पीसीएस अधिकारियों द्वारा हड़ताल रूपी छुट्टी पर जाने के कारण पंजाब की जनता को होने वाली परेशानी को लेकर भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के दिशा-निर्देश पर पंजाब भर में प्रदेश से लेकर जिला स्तर व सर्कल स्तर पर धरने-प्रदर्शन किए जाएंगे।
प्रदेश महासचिव राजेश बागा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पंजाब के पीसीएस अधिकारियों द्वारा हड़ताल रूपी छुट्टी पर जाने के कारण पंजाब की जनता को होने वाली परेशानी को देखते हुए पंजाब सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन सर्कल स्तर तक धरने-प्रदर्शन करने का आह्वान किया है, जिसके चलते आज दिनांक 11 जनवरी 2023 बुधवार को सुबह 11:00 बजे से पंजाब भर के सभी सर्कलों में पंजाब सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन एवं पुतला फूँक प्रदर्शन किए जाएंगें। उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं व पंजाब की जनता को इन प्रदर्शनों में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया।

More Stories
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब की पहली शेर-ए-पंजाब टी-20 क्रिकेट लीग का किया उद्घाटन; कहा, यह लीग पंजाब की क्रिकेट प्रतिभा को निखारेगी
मन की बात कार्यक्रम से प्रेरणादायक विचारों की ऊर्जा मिलती है : राकेश राठौर
सर्वोत्तम परिणाम के लिए ड्राफ्ट सिद्धांत का पालन करें: पद्मश्री प्रोफेसर डॉ. बी. के. एस. संजय