जालंधर ब्रीज:(रवि) आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा और भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर (शहरी) के प्रभारी व प्रदेश महामंत्री सुभाष शर्मा, व पूर्व विधायक एवं मंत्री मनोरंजन कालिया की उपस्थिति में भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने अपने संगठनात्मक ढांचे में विस्तार करते हुए मंडल नंबर 5 के अध्यक्ष डॉ वनीत शर्मा को भाजपा जिला जालंधर का सचिव बनाया गया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने नवनियुक्त जिला सचिव डॉक्टर विनीत शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि आगामी पार्टी की रणनीति के अनुरूप संगठन कार्यकर्ताओं में सक्रियता लाने व केंद्र की विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं को जो लोगों के लिए चलाई जा रही हैं उनको घर घर तक पहुंचाने की जिम्मेवारी बखूबी निभाए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहां की 2022 के चुनाव नजदीक हैं चुनावों को देखते हुए कहा कि वो पार्टी की नीतियों को लोगों के बीच लेकर जाएं ताकि संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत बनाया की जा सके। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,सन्नी शर्मा, जिला महामंत्री, भगवंत प्रभाकर, राजीव ढींगरा,उपस्थित थे ।

More Stories
विदेश स्थित गैंगस्टर का गुर्गा पिस्तौल सहित बठिंडा से गिरफ्तार
विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार
आप ने पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव के लिए सांसद मीत हेयर और विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद को बनाया चुनाव इंचार्ज