जालंधर ब्रीज:(रवि) योगराज सिंह के विवादित बयान के बाद बीजेपी लीगल के जिला प्रधान लखन गांधी ने उसकी गिरफ्तारी की मांग उठाई है।इसके सम्बन्ध में उन्होंने डी.सी.पी बलकार सिंह को मांग पत्र दिया।

हिंदुओं पर की विवादित टिप्पणी किसान आंदोलन के समर्थन में पहुंचे पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने हिंदुओं को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की है।योगराज ने किसान आंदोलन के दौरान भाषण में हिंदुओं को लेकर ऐसी टिप्पणी की है, जिसके बाद बवाल खड़ा हो गया।
योगराज के भाषण का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।ये बोले योगराज सोशल मीडिया पर वायर हो रहे वीडियो में योगराज सिंह पंजाबी भाषा में भाषण दे रहे हैं। भाषण के दौरान वह हिंदुओं के लिए ‘गद्दार’ शब्द का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं।योगराज कहते हैं कि, ‘ये हिंदू गद्दार हैं, सौ साल मुगलों की गुलामी की’।
इतना ही नहीं, उन्होंने हिन्दू महिलाओं को लेकर भी विवादास्पद बयान दिया है जिसमे वोह कहते है इनकी औरते टक्के टक्के के भाओ भिक्ती है इसके सम्बन्ध मै एडवोकेट लखन गांधी के साथी एडवोकेट रॉबिन युवा नेता ने कहा कि जो शब्द योगराज सिंह ने बोले है हम हिंदुओ के दिल पर बहुत ठेस पहुंची है ओर योगराज सिंह की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है इसके सम्बन्ध मै एडवोकेट दविंदर राणा,एडवोकेट गोमती भगत, एडवोकेट प्रदीप ,एडवोकेट गौरव एडवोकेट रोहित, एडवोकेट अश्वनी कुमार मांग पत्र देते हुए उपस्थित थे।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित