जालंधर ब्रीज: भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के नेतृत्व में वरिष्ठ भाजपा नेताओं के शिष्टमंडल ने वीरवार को पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान की अनदेखी के कारण पंजाब के लगभग सभी जिलों में बाढ़ के कारण पैदा हुए हालातों व जनता को दरपेश आ रही समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए राज्यपाल को मांगपत्र सौंपा। इस अवसर पर शिष्टमंडल में सुनील जाखड़ के साथ केवल सिंह ढिल्लों, लखविंदर कौर गरचा, परमिंदर बराड़, गुरप्रीत सिंह काँगड, अरविन्द खन्ना, बलबीर सिद्धू, अमनजोत कौर रामूवालिया, जयइंद्र कौर, डॉ. सुभाष शर्मा, राकेश राठौर, राज कुमार वेरका आदि शामिल थे।

More Stories
पंजाब सरकार ने 2.45 लाख आश्रित एवं अनाथ बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए 181.23 करोड़ रुपये जारी किए: डॉ. बलजीत कौर
गोल्डन एज सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक रंग और स्वास्थ्य जागरूकता की झलक
पीएसपीसीएल द्वारा बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों के लिए 24×7 समर्पित हेल्पलाइन नंबर +91 1613105055 और +91 1616650355 जारी