
जालंधर ब्रीज: 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंजाब भर में तैयारियों शुरू कर दी गई हैं। भाजपा समय-समय पर अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से संगठनात्मक रचना तथा संगठन की कार्यशैली तथा चुनाव संबंधी नए तौर-तरीकों से प्रशिक्षित करती रहती है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी का 27 से लेकर 29 जुलाई तक चलने वाला प्रदेश स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में बठिंडा में शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय महसचिव तथा पंजाब प्रभारी दुष्यंत गौतम विशेष रूप से उपस्थित हुए। उनके साथ इस अवसर पर केन्द्रीय सिखलाई कमेटी के सदस्य शिव शक्ति, भाजपा राष्ट्रीय सचिव तथा प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. नरेंदर सिंह रैना, प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा, राजेश बागा तथा दयाल सिंह सोढ़ी आदि भी उपस्थित थे। शिविर का शुभारम्भ दीप प्रज्वल्लित कर किया गया। केन्द्रीय नेतृत्व का बठिंडा पहुँचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पुष्प-गुच्छ तथा दोशाला देकर स्वागत किया।

अश्वनी शर्मा ने इस शिविर में पहुँचे केन्द्रीय नेतृत्व तथा प्रदेश भर से उपस्थित हुए सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसमें कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा के अनुरूप राष्ट्र निर्माण तथा समाज सेवा के लिए स्वेच्छा से कार्य करते हैं।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशानिक संगठन है और इसका हर कार्यकर्त्ता अनुशासन में रह कर अपने कर्तव्य तथा संगठन द्वारा दी गई जिम्मेवारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करता है।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि इससे पहले 27 व 28 मई 2022 को पहला प्रशिक्षण शिविर भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ में लगाया गया था, जिसमें भाजपा में शामिल हुए नए नेताओं एवं कार्यकताओं को भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली तथा संगठन संबंधी जानकारी तथा प्रशिक्षण दिया गया था। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश के पदाधिकारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष आदि 200 के करीब लोग भाग लेंगें। इन सभी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण तथा उनको मार्गदर्शन देने के लिए केन्द्र से विशेष रूप से संगठन के वरिष्ठ नेता बठिंडा पहुंचेंगे।
प्रशिक्षण शिविर के आज पहले दिन पहले सत्र में केन्द्रीय सिखलाई कमेटी के सदस्य शिव शक्ति द्वारा कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यशैली के संबंध में जानकारी देते हुए मार्गदर्शन दिया गया। दूसरे सत्र में भाजपा राष्ट्रीय महसचिव तथा पंजाब प्रभारी दुष्यंत गौतम द्वारा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्र पुनर्निर्माण में योगदान पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया गया है।
28 जुलाई को प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन पहले सत्र में भाजपा प्रदेश महासचिव डॉ. सुभाष शर्मा, दूसरे सत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, तीसरे सत्र में भाजपा राष्ट्रीय सचिव तथा प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. नरेंदर सिंह रैना, चौथे सत्र में विनय शर्मा, पांचवें सत्र में भाजपा प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता तथा छेवें सत्र में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंदर सिंह शेखावत कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
29 जुलाई को होने वाले पहले सत्र में भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता अनिल सरीन, दूसरे सत्र में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्रीनिवास्लू जी तथा तीसरे सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन करेंगें। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में प्रदेश नेतृत्व द्वारा पंजाब के सभी जिलों में प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

More Stories
15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए सफाई इंस्पेक्टर विजिलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू
बाजवा ने पीडीसी में गैर-पंजाबियों की नियुक्ति के लिए आप सरकार की आलोचना की
पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने डीसी और पुलिस आयुक्त को मतदान से 72, 48 और 24 घंटे पहले अतिरिक्त सतर्कता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए