जालंधर ब्रीज:आई.पी. एल 15 अप्रैल तक टला, कोरोना वायरस के खतरे के बीच BCCI का फैसला
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल- 2020) 15 अप्रैल तक टल गया है. कोरोनो वायरस के प्रकोप के बीच इस लुभावनी टी- 20 लीग को स्थगित किया गया है. आईपीएल के 13वें सीजन की शुरुआत अब 15 अप्रैल तक टल गई है. तय कार्यक्रम के अनुसार 29 मार्च को आईपीएल का आगाज होना था. बताया जाता है कि टीम के मालिकों ने सुझाव दिया था कि कोरोनो वायरस के प्रकोप के बीच टी 20 लीग को कुछ हफ्तों के लिए टाला जा जाए.
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने भयावह कोरोना को महामारी घोषित किया है. भारत ने 15 अप्रैल तक वीजा पर प्रतिबंध लगा दिया है और विदेशी सितारों के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में शामिल होना असंभव होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले फ्रेंचाइजी ने कहा था कि वे बंद दरवाजे के पीछे खेलने के लिए तैयार हैं, लेकिन विदेशी खिलाड़ियों के बिना नहीं.

More Stories
शिखा कुमार के साथ महिला क्रिकेटरों ने बढ़ाया युवा महिला क्रिकेटरों का हौसला, नई प्रतिभाओं को मिली प्रेरणा
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब की पहली शेर-ए-पंजाब टी-20 क्रिकेट लीग का किया उद्घाटन; कहा, यह लीग पंजाब की क्रिकेट प्रतिभा को निखारेगी
जिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में एपीजे स्कूल का शानदार प्रदर्शन: कांस्य पदक के साथ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बनाई जगह