जालंधर ब्रीज: कपूरथला जिले ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की स्थापना के लिए बेहतरीन माहौल बनाकर निवेश को बढ़ावा देने और समय पर अन्य आवश्यक स्वीकृतियां प्रदान करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पंजाब में दूसरा स्थान हासिल किया ।
पंजाब सरकार द्वारा ‘प्रोग्रेसिव पंजाब निवेश सम्मेलन 2023’ के दौरान मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान ने डिप्टी कमिश्नर कपूरथला विशेष सारंगल को अवार्ड से सम्मानित किया है।
डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल के नेतृत्व में वर्ष 2022 के दौरान मोबाइल टावर, आरटीबी। आवेदन, फिल्मों की शूटिंग, यूनिटों की स्थापना और विस्तार को एक दिन में सिंगल विंडो से मंजूरी मिलती रही, जिससे निवेश को बढ़ावा मिला।
पंजाब सरकार द्वारा 23 और 24 फरवरी को इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, मोहाली में करवाए जा रहे प्रोग्रेसिव पंजाब सम्मेलन 2023 के समापन सत्र के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से यह अवार्ड प्राप्त किया।
पंजाब सरकार द्वारा इस पुरस्कार के लिए जिले के चयन पर प्रशासनिक अधिकारियों को बधाई देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इससे जिला प्रशासन को निवेश को बढ़ावा देने के लिए और प्रोत्साहन मिलेगा।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन राज्य में निवेश को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए और प्रभावी ढंग से काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया