जालंधर ब्रीज: अपनी उतेजक गायकी के दम सुर्ख़ियों में रहने वाले तथा कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ने वाले पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला की मानसा जिला के गाँव जवाहर के नजदीक कुछ अज्ञात हथियारबंद लोगों द्वारा सरेआम हत्या किए जाने की भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कड़े शब्दों में निंदा की है। शर्मा ने मुख्य्मंत्री भगवंत मान तथा उनकी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब से पंजाब में आप सरकार बनी है तब से पंजाब में कानून-व्यवस्था ख्त्न हो गई है। आज आम जनता तो क्या कोई बड़ा नेता भी सुरक्षित नहीं है। शर्मा ने कहा कि भगवंत मान द्वारा सिद्धू मुसेवाला की सुरक्षा हटाई गई थी। शर्मा ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब में कानून-व्यवस्था नहीं संभाली जाती यो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि पिछले दो महीनों में पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला सहित 50 से अधिक हत्याएं हो चुकी हैं। पंजाब में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज़ नहीं है। अपराधी सरेआम हत्याएं, लूटपाट व् फिरौती जैसी घटनाओं को सरकार एवं पुलिस-प्रशासन की नाम के नीचे अंजाम दे रहे हैं। लेकिन पंजाब में बदलाव की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले भगवंत मान और केजरीवाल सहित सभी आप नेता बदलाव के सवाल पर गायब हो जाते हैं। शर्मा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल किया कि क्या यही है पंजाब में बदलाव? जहाँ कोई भी सुरक्षित ना हो!

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित