जालंधर ब्रीज: पंजाब विधानसभा स्पीकर सरदार कुलतार सिंह संधवां ने बड़ी खुशी के साथ बताया कि पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने जागत जोत श्री गुरू ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) बिल 2026 को मंजूरी दे दी है।
उल्लेखनीय है कि यह बेअदबी विरोधी बिल 13 अप्रैल, 2026 को पंजाब के मुख्यमंत्री अगुवाई में पंजाब विधानसभा द्वारा पास किया गया था।
स्पीकर संधवां ने बताया कि इस बेअदबी विरोधी अधिनियम के तहत श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने पर उम्र कैद और भारी जुर्माने की व्यवस्था है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि परमात्मा ने मुझे धार्मिक सुरक्षा और भाईचारे की साझेदारी को बढ़ावा देने का मौका दिया है।
इस बिल के माध्यम से हमारी सरकार ने धार्मिक बेअदबी से संबंधित पंजाबियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी कर दी है।

More Stories
विदेश स्थित गैंगस्टर का गुर्गा पिस्तौल सहित बठिंडा से गिरफ्तार
विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार
आप ने पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव के लिए सांसद मीत हेयर और विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद को बनाया चुनाव इंचार्ज