जालंधर ब्रीज: पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा और स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निझ्झर की मौजूदगी में अनिल ठाकुर ने आज पंजाब ट्रेडरज़ बोर्ड के चेयरमैन के तौर पर पद संभाला।
इस मौके पर बोलते हुये वित्त मंत्री ने भरोसा प्रकटाया कि अनिल ठाकुर व्यापारी हितैषी नीतियों को प्रभावशाली ढंग से लागू करने के लिए सरकार और व्यापारियों के बीच एक सेतु के तौर पर काम करेंगे। श्री ठाकुर को बधाई देते हुये वित्त मंत्री ने व्यापारियों की भलाई को यकीनी बनाने के लिए अलग- अलग सरकारी स्कीमों को लागू करने के लिए हर तरह का सहयोग देने का भरोसा दिया।
अनिल ठाकुर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और सीनियर लीडरशिप का उनमें विश्वास दिखाने के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि वह उनको सौंपी गई जि़म्मेदारी को अपनी योग्यता और तनदेही के साथ निभाएंगे। जि़क्रयोग्य है कि बठिंडा के अनिल ठाकुर ‘आप’ के व्यापार और उद्योग विंग के राज्य प्रधान, पंजाब होटल एसोसिएशन के जनरल सचिव और पंजाब राजपूत महासभा के जनरल सचिव भी हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के साथ श्री श्री रविशंकर जी का आशीर्वाद लिया
पंजाब सरकार ने औद्योगिक केंद्रों के निकट विश्वस्तरीय परीक्षण सुविधाएं स्थापित करने के लिए नेशनल टेस्ट हाउस के साथ मिलाया हाथ: अमन अरोड़ा
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब की पहली शेर-ए-पंजाब टी-20 क्रिकेट लीग का किया उद्घाटन; कहा, यह लीग पंजाब की क्रिकेट प्रतिभा को निखारेगी