जालंधर ब्रीज: पंजाब के आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने आज यहाँ पंजाब सिवल सचिवालय-1 में अपने दफ़्तर में 21 जूनियर ड्राफ्ट्समैनों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
इन कर्मचारियों को नौकरी मिलने की बधाईयां और दीवाली की शुभकामनाएँ देते हुये श्री अमन अरोड़ा ने उनको पूरी मेहनत, लगन और ईमानदारी के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पारदर्शी और भ्रष्टाचार- मुक्त प्रशासन ही मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का मुख्य एजेंडा है और राज्य के नौजवानों को रोज़गार के मौके मुहैया करवाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही।
उन्होंने बताया कि इन सभी कर्मचारियों को इनकी सुविधा के मुताबिक पास के स्टेशनों पर तैनात किया जा रहा है। उन्होंने नवनियुक्त मुलाजिमों को ख़ुशहाल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब मंत्रीमंडल ने आज राज्य सरकार के मुलाजिमों के लिए पुरानी पैंशन स्कीम बहाल करने के इलावा 6 प्रतिशत महँगाई भत्ता (डी. ए.) देने का भी फ़ैसला किया है क्योंकि मान सरकार मुलाजिमों की भलाई के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने अपने सात महीनों के कार्यकाल के दौरान 18,543 नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ दीं हैं।

More Stories
हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026,भारत बड़ी जीत के साथ फाइनल में पहुंचा सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
स्पीकर संधवां ने पंजाब सरकार की ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत गांव हरी नौं के निवासियों को संपत्ति के मालिकाना हक सौंपे
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी