पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत, आवास निर्माण और शहरी विकास, प्रिंटिंग और स्टेशनरी मंत्री श्री अमन अरोड़ा की तरफ से आज सुनाम शहर की पुरानी सब्ज़ी मंडी में एक करोड़ रुपए की लागत के साथ बन रही नयी रेहड़ी फड़ी मार्केट (अत्याधुनिक स्ट्रीट वैडिंग ज़ोन) के निर्माण कामों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने सिवरेज मैनहोल के चेंबर के चल रहे निर्माण कामों को ध्यान से देखा तो कुछ स्थानों पर पुरानी ईंटों का प्रयोग किया पाया गया। इसका गंभीर नोटिस लेते हुये कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार की तरफ से लोगों के भले हेतु करवाए जाने बहुपक्षीय विकास कामों के लिए जारी होने वाले सरकारी फंडों के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
उन्होंने तुरंत सम्बन्धित ठेकेदार और विभाग के अधिकारियों को सख़्त ताड़ना की। कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह जी की पवित्र धरती पर चल रहे विकास कामों में किसी किस्म की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने हिदायत की कि सम्बन्धित अधिकारी अपने फ़र्ज़ों को सही ढंग से निभाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार का यह मुख्य लक्ष्य है कि लोगों का पैसा 101 प्रतिशत ईमानदारी और सही ढंग के साथ लगे।
ज़िक्रयोग्य है कि इसी साल जनवरी महीने की शुरुआत में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सुनाम निवासियों की सेवा के प्रति अपनी वचनबद्धता को दोहराते हुये शहर की पुरानी सब्ज़ी मंडी में बनने वाले स्ट्रीट वैंडिंग ज़ोन का नींव पत्थर रखा था जिससे शहर में सब्ज़ी और फल विक्रेताओं के लिए यह मार्केट आने वाले समय में वरदान साबित हो सके। कैबिनेट मंत्री द्वारा अधिकारियों को यह वैडिंग ज़ोन तीन महीनों के अंदर मुकम्मल करने की हिदायत भी की गई।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित