जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस ने बताया कि भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस को समर्पित 7 व 8 अक्टूबर को निकलने वाली शोभा यात्राओं के सुचारु प्रबंध संबंधी जारी प्रेस नोट का उद्देश्य श्रद्धालुओं को जानकारी देना था ताकि यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं व नागरिकों को डायवर्शन प्वाइंटों व रुट के बारे में सही जानकारी मिल सके व सुचारु ट्रैफिक व्यवस्था यकीनी बनाई जा सके।
उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस से पहले अलग-अलग संगठनों की ओर से निकाली गई शोभा यात्राएं जिला प्रशासन के लिए एक समान व सम्माननीय है। किसी भी शोभा यात्रा को मेन कहना सहबन था, जिसका जिला प्रशासन का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने कहा कि फिर भी इस संबंधी यदि किसी संगठन की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो प्रशासन इसके लिए खेद प्रकट करता है।

More Stories
पंजाब सरकार द्वारा 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहारी सीजन का तोहफा; भगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया
डॉ. बलजीत कौर: वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान वृद्धावस्था पेंशन के लिए अब तक 2,147 करोड़ रुपये जारी; राज्य के 24 लाख से अधिक बुजुर्गों को मिल रहा लाभ
पंजाब पुलिस ने किशोरियों के लिए सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान की शुरुआत की