जालंधर ब्रीज: जालंधर लोकसभा उपचुनाव से पहले अकाली दल को उस समय बड़ा झटका लगा जब आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर अकाली नेता चंदन ग्रेवाल भगवंत मान की मौजूदगी में आप में शामिल हो गए।
चंदन ग्रेवाल जालंधर नगर निगम में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे और वे राजनीति में भी हमेशा सक्रिय रहते हैं। पूर्व में वह जालंधर नगर निगम सफाई यूनियन और फेडरेशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह 2016 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे और उन्होंने पार्टी के टिकट पर 2017 में करतारपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा था। वहीं, 2022 विधानसभा चुनाव में चंदन ग्रेवाल ने अकाली दल के टिकट पर जालंधर सेंट्रल से चुनाव लड़ा था।
पार्टी में शामिल होने पर चंदन ग्रेवाल ने कहा कि वह पहले भी आम आदमी पार्टी से जुड़े रहे हैं। आज उनकी घर वापसी हुई है। उन्होंने कहा कि मान सरकार लोगों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। मेरे पार्टी में शामिल होने का मकसद जनसेवा है।
इस अवसर पर उन्हें पार्टी में शामिल करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हमारा एकमात्र उद्देश्य पंजाब को रंगला बनाना है। हम राजनीति में इसीलिए आए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे इस मिशन को साकार करने के लिए जो भी पार्टी में शामिल होकर पंजाब की सेवा करना चाहता है, हम सबका स्वागत करते हैं। मान ने दोहराया कि आम आदमी पार्टी जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए लोगों की पहली पसंद हैै। जल्द ही सुशील कुमार रिंकू के रूप में जालंधर के लोगों की आवाज संसद में सुनाई देगी।

More Stories
नशामुक्त पंजाब’ यात्राओं का जालंधर पहुंचने पर भव्य स्वागत,13 दिनों की यात्राओं ने जन आंदोलन का रूप लिया: केवल सिंह ढिल्लों
सीमा पार से तस्करी के लिए अमरूदों के बाग़ का इस्तेमाल कर रहे तीन आरोपी 2 एके राइफलों और 10 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार
कर्टन रेज़र कार्यक्रम में ‘इंडिया एनर्जी वीक 2027’ की घोषणा