जालंधर ब्रीज: आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद और पंजाब के सह-प्रभारी डॉ.संदीप पाठक ने मंगलवार को जालंधर उपचुनाव को लेकर पार्टी के मंत्रियों,विधायको, पदाधिकारियों और वालंटियर्स के साथ बैठक कर चुनाव अभियान की रणनीति पर चर्चा की।

राज्यसभा सांसद पाठक ने पार्टी नेताओं व पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी और सभी को आप उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में घर-घर जाकर प्रचार करने के लिए प्रेरित किया। डॉ.पाठक ने कहा कि मान सरकार की एक साल की उपलब्धियों और आप की जनहितैषी नीतियों से लोगों को अवगत कराना हर नेता,कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। साथ ही यह भी बताएं कि कैसे पारंपरिक राजनीतिक दलों और उनके नेताओं ने पंजाब को लूटा है। हमे किसी भी कीमत पर पारंपरिक राजनीतिक दलों के नेताओं को लोगों को गुमराह न करने देना है।

उन्होंने पार्टी वर्करों से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को बड़े अंतर से विजयी बनाने के लिए लगन से काम करने का आग्रह किया ताकि वह संसद में एक जन-समर्थक और पंजाब-समर्थक आवाज बन सके। इस मौके पर उनके साथ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू और पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट भी बैठक में शामिल हुए।

More Stories
मेयर और डिप्टी कमिश्नर द्वारा नगर निगम को श्रद्धालुओं के लिए सुचारू प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश
मान सरकार ने 1,325 करोड़ रुपये खर्च कर किसानों को उपलब्ध करवाईं 94,456 फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें: गुरमीत सिंह खुड्डियां
हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026,भारत बड़ी जीत के साथ फाइनल में पहुंचा सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया