जालंधर ब्रीज: जालंधर के मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में डिप्लोमा के पहले साल और लीट एंट्री से दूसरे साल में एडमिशन चल रहे हैं। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल ब्रांच की सीटें पूरी तरह भर चुकी हैं। सिर्फ कंप्यूटर साइंस में कुछ सीटें अभी खाली हैं।
इसके अलावा डी-फार्मेसी के एडमिशन के लिए भी रजिस्ट्रेशन जारी है। इंजीनियरिंग डिप्लोमा के लिए अंतिम तारीख 14 अगस्त 2025 है और डी-फार्मेसी के लिए 30 अक्टूबर अंतिम तारीख तय की गई है। 10वीं पास, +1 पास, +2 पास, वोकेशनल या आईटीआई पास विद्यार्थी एडमिशन के लिए संपर्क कर सकते हैं।
तीसरे और अंतिम राउंड की काउंसलिंग 29 अगस्त 2025 से कॉलेज कैंपस में शुरू होगी। डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि कॉलेज के दो प्रोग्राम एनबीए से एक्रेडिटेड हैं और निटर चंडीगढ़ द्वारा मेहरचंद पॉलिटेक्निक को पांच बार उत्तर भारत का सर्वश्रेष्ठ पॉलिटेक्निक चुना गया है।
कॉलेज में एससी-एसटी के अलावा सिंगल पेरेंट, लड़कियों, होनहार और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष स्कॉलरशिप भी दी जा रही है। विद्यार्थियों के पास एडमिशन का यह आखिरी मौका है।

More Stories
विजिलेंस ब्यूरो ने निजी पासपोर्ट एजेंट को 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू
टकसाली अकाली नेता रणतेज सिंह पोवार आप में हुए शामिल,सीएम मान ने रणतेज सिंह का पार्टी में किया स्वागत
अमृतसर में 20 किलो और हेरोइन बरामद; चार काबू