March 4, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

मिलावट करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई : सिविल सर्जन

Share news

जालंधर ब्रीज: मिलावट रोकने में स्वास्थ्य विभाग जालंधर पूरी तरह से सक्रिय है। बलवंत सिंह ने बताया कि मंगलवार को जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरुण वर्मा और उनकी टीम प्रभजोत कौर, शम्मी और अनिल द्वारा कुल 14 खाद्य नमूने एकत्र किए गए थे।ये नमूने रविदास चौक, वडाला चौक, लम्बरा, अर्बन एस्टेट और सेंट्रल टाउन में एकत्र किए गए थे।

सिविल सर्जन के मुताबिक टीम ने सुबह 6.30 बजे अलग-अलग जगहों से 9 दूध और 1 क्रीम का सैंपल लिया उन्होंने बताया कि घी के 13 पैकेट खत्म होने की स्थिति में मौके पर ही नष्ट कर दिए गए ।

डॉ बलवंत सिंह ने कहा कि भरे हुए सैम्पलों की रिपोर्ट आने पर खराब परिणाम पाये जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि मिलावट करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा ।


Share news