जालंधर ब्रीज: ख़ाद्य एवं सिविल सप्लाई द्वारा दूसरे राज्यों से पंजाब में ग़ैर-कानूनी तरीके से रीसाइक्लिंग /बोगस बिलिंग के लिये लाये जा रहे एक चावलों के ट्रक को आज ज़ब्त किया गया।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये भारत भूषण आशु, ख़ाद्य एवं सिविल सप्लाई मंत्री, पंजाब ने बताया कि पटियाला ज़िले के घनौर हलके में यह ट्रक ज़ब्त किया गया है, जिसमें दिल्ली के रियल एग्रो फूड से 500 क्विंटल चावल अम्बाला के माँ बाला सुंदरी राइस मिल सरदहेड़ी के लिए भरे गए थे, परंतु यह ट्रक मुख्य मार्ग को छोड़ कर अंदरूनी सड़कों के द्वारा पंजाब राज्य के घनौर हलके में पहुँचने संबंधी विभाग को सूचना मिली थी।
आशु को बताया कि सूचना के आधार पर विभाग की तरफ से कार्यवाही करते ट्रक नं. पी.बी. 03वाइ 4756 को ज़ब्त कर लिया गया और इस सम्बन्ध अगली कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि विभाग की तरफ से पंजाब पुलिस को इस मामले सम्बन्धी पर्चा दर्ज करने की हिदायत जारी कर दी गई हैं।

More Stories
पुलिस कमिश्नर ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
स्वास्थ्य विभाग में 636, शुगरफेड में 101, वित्त में 57, रक्षा सेवाएं कल्याण में 51, सहकारिता में 11 और गृह विभाग में 10 नियुक्तियां हुईं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
फिरोजपुर में 30 किलो हेरोइन सहित दो गिरफ्तार