जालंधर ब्रीज: आम आदमी पार्टी(आप) ने गणतंत्र दिवस परेड के लिए पंजाब की झांकी को खारिज करने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला और इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अनुचित बताया।
बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस परेड के लिए राज्य की झांकी, जो यहां की संस्कृति और परंपरा को प्रदर्शित करती है एवं स्वतंत्रता संग्राम में पंजाब के योगदान को हम दुनिया के सामने बताती है। इसे परेड से बाहर करने का फैसला भाजपा के पंजाब विरोधी चेहरे को एक बार फिर उजागर कर दिया है।
उन्होंने कहा, “पंजाबियों ने देश की सीमाओं और आजादी की रक्षा के लिए सबसे अधिक कुर्बानी दी है, लेकिन यह बेहद चौंकाने वाला और दुखद घटना है कि केंद्र सरकार ने जानबूझकर पंजाब के योगदान को नजरअंदाज किया।
उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने हमेशा से पंजाब और पंजाब के लोगों के हितों के खिलाफ काम किया है। लेकिन पंजाब की जनता जल्द ही भाजपा को सबक सिखाएगी। पंजाब का अनादर करना भाजपा को बहुत महंगा पड़ेगा।

More Stories
डॉ. पी. के. मिश्रा ने आईआईएम कोझिकोड में एनवायरनमेंट फॉर डेवलपमेंट (EfD) नेटवर्क की 20वीं वार्षिक बैठक को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया
अमृतसर में 3 नाबालिगों समेत 7 व्यक्ति काबू ; आरपीजी, 2 पिस्तौल, 7.9 किलोग्राम हेरोइन, 5 किलोग्राम अफीम और 2.3 किलोग्राम आईसीई बरामद
पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल बनाने और अधिकतम रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए दो महत्वपूर्ण समझौते संपन्न