जालंधर ब्रीज: आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी कर दी है। भगवंत मान (‘आप’ पंजाब अध्यक्ष और सांसद) और जरनैल सिंह (पंजाब मामलों के प्रभारी) द्वारा हस्ताक्षरित और जारी की गई इस सूची में आगामी चुनावों के लिए आप के तीन और उम्मीदवारों के नाम शामिल किये गए हैं।
जारी सूची के अनुसार रमन अरोड़ा को जालंधर (सेंट्रल) से आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया है, इसके साथ ही ‘आप’ ने जालंधर के 9 में से 8 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। ‘आप’ ने गुरु हर सहाय से फौजा सिंह सारारी (पीपी के सेवानिवृत्त निरीक्षक) और अबोहर निर्वाचन क्षेत्र से दीप कंबोज को चुनाव मैदान में उतारा गया है। अपनी इस ताज़ा सूची के साथ ‘आप’ की ओर से पंजाब विधानसभा चुनाव-2022 के लिए 117 में से 104 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है।

More Stories
बड़ी राहत:जे.सी.टी लिमिटेड के पूर्व कर्मचारियों के पीएफ खातों में अगले 7 दिनों में आएगा पैसा-पंकज कुमार
गर्भावस्था में दिवाली:खुशियों के दीप जलाएँ, माँ और शिशु की सेहत का भी रखें ध्यान
मेयर और डिप्टी कमिश्नर द्वारा नगर निगम को श्रद्धालुओं के लिए सुचारू प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश