जालंधर ब्रीज: आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई को आज उस समय और मजबूती मिली जब पार्टी ने राज्य के युवा और ईमानदार नेताओं को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया। आप पंजाब के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नई जिम्मेदारी लेने जा रहे सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और उन्हें पार्टी व पंजाब के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी लगन से निभाने की सलाह भी दी।
‘आप’ के पंजाब इकाई ने मान सरकार की जन हितैषी नीतियों और कार्यों को पंजाब के घर-घर तक पहुंचाने के लिए यह सांगठनिक विस्तार किया है। आप विधायक प्रिंसिपल बुद्ध राम प्रदेश को पार्टी ने कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। अमनशेर सिंह शैरी कलसी, जसवीर सिंह राजा गिल, जगदीप सिंह काका बराड़ और तरुणप्रीत सिंह सोंड प्रदेश उपाध्यक्ष बने हैं। वहीं, जगरूप सिंह सेखवां को प्रदेश महासचिव और देवेंद्रजीत सिंह लड्डी ढोस को प्रदेश यूथ विंग का अध्यक्ष बनाया गया है।
उल्लेखनीय है कि उपरोक्त नियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी और पंजाब के लिए काफी मेहनत की है। उनके अच्छे काम का इनाम देते हुए पार्टी ने आज उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है। दूसरी ओर, इस मौके पर नवनियुक्त नेताओं ने पार्टी द्वारा उनमें दिखाए गए भरोसे के लिए धन्यवाद किया और कहा कि वे पार्टी द्वारा दी गई हर जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाएंगे एवं पंजाब की बेहतरी के लिए ईमानदारी से काम करेंगे।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया