जालंधर ब्रीज: केंद्रीय संचार ब्यूरो जालंधर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 9 साल, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के विषय पर विरसा विहार जालंधर मे जून 14 से 16 तक प्रदर्शनी लगाई जा रही है I
इस प्रदर्शनी का उदेशय पिछले 9 वर्ष की भारत सरकार की उपलब्धियां और भारत सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करना है ताकि वह इन योजनाओं का लाभ ले सके I
केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी राजेश बाली, ने बताया कि जालंधर निवासियों के लिए यह एक सुनहरी मौका है कि उनके शहर में इस तरीके की प्रदर्शनी लगाई जा रही है जिससे लोग भारत सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से निवेदन किया है कि वह अपने परिवार सहत आकर इस प्रदर्शनी का हिस्सा बने l यह प्रदर्शनी सब के लिए खुली है और निशुलक है l

More Stories
एपीजे स्कूल महावीर मार्ग, जालंधर में नवरात्रि उत्सव – डांडिया नाइट 2026 का भव्य आयोजन
एडवोकेट एन.के. वर्मा को तीसरी बार मिली भाजपा लीगल सेल पंजाब की जिम्मेदारी
रणजी ट्रॉफी: पहली पारी की बढ़त के आधार पर पंजाब को 3 अंक, इमानजोत चहेल बने मैन ऑफ द मैच