जालंधर ब्रीज: पंजाब युवा विकास बोर्ड के चेयरमैन सुखविन्दर सिंह बिंद्रा ने आज यहाँ रख बाग में स्थानीय शूटिंग रेंज में एक इंटर-सर्कल शूटिंग मुकाबले का उद्घाटन किया। इस मुकाबले का औपचारिक उद्घाटन करने के बाद पीवाईडीबी के चेयरमैन सुखविन्दर सिंह बिंद्रा ने बताया कि यह टूर्नामैंट मिशन तंदुरुस्त पंजाब के अंतर्गत करवाया जा रहा है।
सुखविन्दर सिंह बिंद्रा ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ऐसे टूर्नामैंटों के द्वारा नौजवानों के कौशल विकास की ओर विशेष ध्यान दे रही है, जिससे वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर सकें और अपने राज्य एवं परिवार का नाम रौशन कर सकें। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार इस नेक काम के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी, जिससे पंजाब को खेल के पक्ष से देश का मुख्य केंद्र बनाया जा सके। उन्होंने नौजवानों को कहा कि वह खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी लगन और मेहनत के साथ खेल खेलें। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों के समग्र विकास को सुनिश्चित बनाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है, जिससे वह विश्व भर के खेल मुकाबलों में प्रतिस्पर्धा कर सकें।
चेयरमैन ने लुधियाना के राज्य स्तरीय स्वर्ण पदक विजेता पैरा-शूटर अमनदीप सिंह को 11000 रुपए का चैक सौंपा और उसे पूरा सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि यह सभी पंजाबियों के लिए गर्व वाली बात है कि अमनदीप ने अपनी सख़्त मेहनत और लगन से खेल में अपनी अलग पहचान बनाई है। इस प्रोग्राम में हिस्सा लेने वाले खिलाडिय़ों की सराहना करते हुए श्री बिन्द्रा ने कहा कि खिलाडिय़ों में विशेष गुण होते हैं और उनमें एक टीम की भावना होती है, जो उनकी जि़ंदगी को बेहतर बनाने में भी मदद कर सकती है।
उन्होंने खिलाडिय़ों के साथ भी मुलाकात की और खिलाडिय़ों को इस मैगा-इवेंट में बड़े स्तर पर हिस्सा लेने के लिए कहा। इस मौके पर अन्यों के अलावा जि़ला खेल अधिकारी रवीन्दर सिंह और प्रशिक्षक गुरजीत सिंह, प्रिया, हरवीन सिंह, गुरविन्दर सिंह जोली, देव अग्रवाल और नितिन टंडन शामिल थे।

More Stories
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबलों के लिए मोहाली तैयार, सेमीफाइनल 4 नवंबर को
अवैध हथियार और नशा सप्लाई नेटवर्क के 11 गुर्गे गिरफ्तार ; 2 हैंड ग्रेनेड, 12 पिस्तौलों सहित 310 ग्राम हेरोइन बरामद
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने निराधार दावों को लेकर चरनजीत सिंह चन्नी की कड़ी आलोचना की; भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में लॉटरी राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि का दिया हवाला