जालंधर ब्रीज: देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 30.79 करोड़ डोज लगाई गई हैं।
भारत में पिछले 24 घंटों में वैक्सीन की 60.73 लाख खुराकें लगाई गईं।
पिछले 24 घंटों में भारत में 51,667 नये मामले दर्ज हुये।
भारत में सक्रिय मामले कम होकर 6,12,868 तक पहुंचे।
अब तक पूरे देश में कुल 2,91,28,267 मरीज स्वस्थ हुये।
पिछले 24 घंटों के दौरान 64,527 मरीज स्वस्थ हुये।
पिछले लगातार 43वें दिन दैनिक नये मामलों की तुलना में दैनिक रिकवरी अधिक रही।
रिकवरी दर में इजाफा, वह 96.66 प्रतिशत पहुंची।
साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर पांच प्रतिशत से नीचे कायम। वर्तमान में यह 3.00 प्रतिशत है।
दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.98 प्रतिशत है, जो लगातार 18वें दिन पांच प्रतिशत से कम पर कायम है।
जांच क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ, अभी तक कुल 39.95 करोड़ से अधिक जांचें की जा चुकी हैं।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित