जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग ने आज एक अहम फ़ैसला लेते हुए विभाग के अधीन आने वाले कॉलेजों में एम.बी.बी.एस, बी.डी.एस., बी.ए.एम.एस. और अन्य पैरा मैडीकल कोर्सों की सभी कक्षाओं को 28 जून 2021 से शुरू करने के आदेश दिए हैं।
सोनी ने बताया कि विभाग द्वारा यह फ़ैसला कोरोना के घट रहे प्रभाव को देखते हुए लिया गया है, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई का और नुकसान ना हो। चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संबंधी मंत्री ने कहा कि कोरोना बीमारी की दूसरी लहर का मुकाबला करने के लिए विभाग के अधीन आने वाले सरकारी मैडीकल कॉलेजों और अस्पतालों के डॉक्टरों, एस.आर., जे.आर. और पैरा-मैडीकल स्टाफ द्वारा बहुत प्रशंसनीय कार्य किया गया है, जिसके स्वरूप कोरोना महामारी का मुकाबला करने में राज्य सरकार सफल हुई है।
कॉलेज जॉइन करने वाले विद्यार्थियों के लिए आर.टी.पी.सी.आर की नेगेटिव रिपोर्ट या कोरोना सम्बन्धी टीकाकरण का सर्टिफिकेट पेश करना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा सभी मैडीकल डैंटल नर्सिंग कॉलेजों और स्कूलों के विद्यार्थियों की भी कक्षाएं शुरू करने के आदेश जारी किए गए हैं।

More Stories
पंजाब सरकार द्वारा 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहारी सीजन का तोहफा; भगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया
डॉ. बलजीत कौर: वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान वृद्धावस्था पेंशन के लिए अब तक 2,147 करोड़ रुपये जारी; राज्य के 24 लाख से अधिक बुजुर्गों को मिल रहा लाभ
पंजाब पुलिस ने किशोरियों के लिए सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान की शुरुआत की